Chandauli news: झांसी मुद्दे को लेकर नाराज दिखें कांग्रेसी, निकाली भड़ास।

UPDATE CHANDAULI NEWS

UPDATE CHANDAULI NEWS: झांसी मुद्दे को लेकर कांग्रेसियों में नाराजगी है। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया है। कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमे के बाबत सरकार को तानाशाही बताया।

Chandauli news: झांसी मुद्दे को लेकर नाराज दिखें कांग्रेसी, निकाली भड़ास।

झांसी में दर्ज मुकदमे से नाराज कांग्रेसी

चंदौली के कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल, शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां राज्यपाल के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन, प्रशासनिक मजिस्ट्रट को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में हो रहे किसानों के उत्पीड़न, सरकारी खरीद केन्द्रों पर किसानों के उपज की समय पर खरीद में हो रही हीलाहवाली तथा आनाकानी, किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में जिलाधिकारी झांसी से मिलने गए कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल पर जिला प्रशासन द्वारा होमगार्ड से दर्ज कराए गए मुक़दमें आदि मुद्दों को लेकर नाराज कांग्रेसियों द्वारा उक्त ज्ञापन सौंपा गया।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: (VIDEO) तमंचे की तस्करी।

Chandauli news: देर रात हुआ बड़ा हादसा।



Chandauli news: झांसी मुद्दे को लेकर नाराज दिखें कांग्रेसी, निकाली भड़ास।

Chandauli news: झांसी मुद्दे को लेकर नाराज दिखें कांग्रेसी, निकाली भड़ास।

प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, अजय राय (पूर्व मंत्री) के निर्देशानुसार प्रदेश भर के जिलों में महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर अपनी नाकामियों को छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, बेरोजारो, अनुसूचित जातियों, पिछड़ों की समस्याओं और उन पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे उठाने वालों पर जबरन एफआईआर और मुकदमा दर्ज कराने पर भाजपा की सरकार तुली हुई है। यह उसकी हताशा और निराशा का परिचायक है।


Chandauli news: झांसी मुद्दे को लेकर नाराज दिखें कांग्रेसी, निकाली भड़ास।

Chandauli news: झांसी मुद्दे को लेकर नाराज दिखें कांग्रेसी, निकाली भड़ास।

झांसी का उठाया मुद्दा

जिलाध्यक्ष ने कहा कि झांसी में 26 नवम्बर की घटना, एक नमूना मात्र है जिसमे किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व मंत्री के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलने गए लोगो पर राजनीतिक दबाव के अंतर्गत आपराधिक मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रशासन का यह कृत्य बताता है कि प्रशासन में बैठे लोग अब लोकसेवक नही बल्कि पार्टी विशेष के कार्यकर्ता है। जो लोकतंत्र में लोगो की आवाज दबाने के लिए अस्त्र के रूप में इस्तेमाल हो रहे है। आवाज उठाने वालों और विपक्षी राजनीतिक दलों के मुखर नेताओं पर जिस तरह विद्वेषपूर्ण ढंग से एफआईआर और मुकदमे लादे जा रहे है, उससे प्रदेश ही नही देश भर में भय का वातावरण बन बना हुआ है, जो संविधान और लोकतंत्र दोनो के लिए घातक है।


Chandauli news: झांसी मुद्दे को लेकर नाराज दिखें कांग्रेसी, निकाली भड़ास।

Chandauli news: झांसी मुद्दे को लेकर नाराज दिखें कांग्रेसी, निकाली भड़ास।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले हम कांग्रेसजन, जुल्मों के खिलाफ हमेशा संघर्षरत रहे है। इस तरह से डरा-धमका कर राज चलाने वालों से डरने वाले नही है। हम आगे भी जनता की समस्याओं को अंतिम दम तक उठाते रहेंगे। इस मौके पर श्रीमती मधु राय, आनंद शुक्ला, रजनीकांत पांडेय, राजेंद्र गौतम, गंगा प्रसाद, सत्येंद्र उपाध्यक्ष, प्रदीप मिश्रा,नरेन्द्र तिवारी मौजूद रहे।



To Top