UPDATE CHANDAULI NEWS: लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक पर डीएम भड़क गए। कठोर कार्यवाही का भी चेतावनी दी।
राजस्व निरीक्षक पर भड़के डीएम
डीएम और एसपी की अध्यक्षता में आज तहसील सदर सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एक फरियादी ने राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के ऊपर आरोप लगाया। फरियादी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक द्वारा उसे बार बार कार्यालय का चक्कर लगवाया जाता है। पर अभीतक उसके समस्या का निस्तारण नही हो पाया। जिस पर डीएम ने मौके पर राजस्व निरीक्षक को बुलाया और कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने बताया कि आपके (राजस्व निरीक्षक) के खिलाफ और भी शिकायतें प्राप्त हुई है। आप तत्काल कार्यशैली में सुधार लाते हुवे सभी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए एक दिवस में रिपोर्ट उपलब्ध कराए। ऐसा ना करने पर आप के खिलाफ विभागीय कठोर कार्यवाही की जायेगी।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग।
Chandauli news: जिले में धारा 163 हुआ लागू, ?
महिला हुई बेहोश
संपूर्ण समाधान दिवस में आई एक महिला, अपनी समस्या से डीएम को अवगत कराने के बाद सभागार से बाहर निकली। बाहर निकलते ही महिला बेहोश हो गयी। बताया गया है कि शुगर लेवल कम हो जाने के कारण महिला बेहोश हुई। सूचना पर डीएम ने तत्काल डाक्टरों की टीम को मौके पर बुलाया। डॉक्टरों ने महिला का उपचार किया। जिसके बाद, सरकारी वाहन से महिला लेखपालों के साथ उक्त महिला को उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाया गया।
73 प्रार्थना पत्र, 5 का निस्तारण
तहसील सदर सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 73 प्रार्थना पत्र पड़े। जिनमें से 05 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजा गया।
समस्याओं को हवा में न करें निस्तारण
डीएम ने तहसील दिवस में मौजूद सभी अधिकारियों को संबंधित प्रार्थना पत्रों का समय रहते निस्तारण गुणवत्तापूर्वक करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस के अन्त में डीएम ने उपस्थित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी को निर्देशित किया कि शिकायत प्राप्त होने पर मौके पर जरूर पहुंचे। उनसे बात कर उनको संतुष्ट करे। हवा में निस्तारण ना करे। वरना ऐसा करने वाले के खिलाफ शख्स से शख्स कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।