UPDATE CHANDAULI NEWS: कालका मेल की कोच के पहिये का स्प्रिंग टूटने पर हड़कंप मच गया। स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया।
कोच के पहिये का टूटा स्प्रिंग
चंदौली स्थित एशिया के सबसे बड़े जंक्शनों में शुमार पीडीडीयू जंक्शन के स्टेशन पर, मंगलवार की सुबह 12311 हावड़ा कालका मेल आकर रुकी। जिसके बाद ट्रेन, रुकी ही रह गयी। यात्रियों को पता चला कि एसी कोच के पहिये की स्प्रिंग टूट गया है। इसकी जानकारी होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया।स्टेशन प्लैटफॉर्म पर यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया। हंगामे की खबर सुन रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में रेल अधिकारी मौके पर पहुंचें तथा यात्रियों को समझाने में जुट गए।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli News: एक कि मौत तो दूसरा रेफर।
Chandauli news: शराब की तलब में कर दिया हत्या।
तीन घंटे खड़ी रही ट्रैन
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे डीडीयू स्टेशन के पीएफ नंबर 7 पर 12311 हावड़ा कालका मेल पहुंची। इस दौरान ट्रेन की एसी कोच बी-4 में तकनीकी खराबी आ गई। पता चला कि कोच के पहिये का स्प्रिंग टूट गया है। ऐसे में ट्रेन, आगे नही बढ़ सकती थी। ट्रेन लेट होता देख यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। यात्रियों ने प्लेटफार्म पर जोरदार हंगामा किया।
आनन-फानन में पहुंचें अधिकारी
यात्रियों द्वारा हंगामा किये जाने की सूचना पर रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एडीआरएम दिलीप कुमार, एसीएम, स्टेशन अधीक्षक एस0के0 सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने यात्रियों से बात कर उन्हें समझाने की कौशिश की। इस दौरान अन्य रेल कर्मियों ने कोच में आई खराबी का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को खराबी के बाबत अवगत कराया।
ट्रेन से अलग किया गया कोच
अधिकारियों के निर्देश पर मैकेनिकों ने कोच में आई खराबी को ठीक करने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बावजूद भी तकनीकी समस्या हल नही हो पाया। समय बीतने के साथ यात्रियों का धैर्य भी जवाब दे रहा था। इसको देखते हुए अधिकारियों ने कोच को ही ट्रेन स अलग करवा दिया। तथा उस कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया गया। उक्त कार्य मे काफी समय लगा। करीब 3 घंटे के बाद, यानी 11 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।