UPDATE CHANDAULI NEWS: नाजायज़ गांजे के साथ पुलिस ने 3 को अरेस्ट किया है। इसमे से एक अभियुक्त, अभी तीन महीने पहले 10 साल हत्या के मामले में सजा काट, घर लौटा था।
10 साल काटा सजा, फिर से हुआ गिरफ्तार
जनपद चंदौली की चकरघट्टा पुलिस टीम को अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए एक होण्डा सिटी कार व एक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने कुल 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में एक अभियुक्त ऐसा भी है, जो कि तीन माह पहले हत्या के मामले में 10 साल की सजा काटकर घर लौटा था। फिलहाल पुलिस, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: मौत की हो निष्पक्ष जांच, डीएम को पत्रक।
Chandauli news: डायल 112 को एसपी का खास निर्देश।
ऐसे मिली पुलिस को सफलता
दरसअल, एसपी आदित्य लांग्हे ने मादक पदार्थो की तस्करी व जनपद के रास्ते परिवहन की रोकथाम के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में जिले की चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने देखा कि बैरगाढ केसार चौराहे से पांच सौ मीटर आगे रास्ते में, चार पहिया वाहन व दोपहिया वाहन के पास खडें 3 व्यक्ति कुछ बण्डल गिन रहे थे।
पुलिस टीम कुछ करती की पुलिस को देख सभी अचानक भागने लगे। पर पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तीनों के पास मौजूद दो बड़े झोले से 37.890 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस, तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाई और पूछताछ की।
बिहार से गांजा खरीदकर यूपी में बिक्री
उक्त मामले में जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मुराली निवासी चकरघट्टा, देवेंद्र कुमार, निवासी चकिया और निराला निवासी चकिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मुराली, करीब तीन महीने पहले हत्या के मामले में 10 साल की सजा काटकर घर लौटा था। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बिहार से सस्ते दामो मे गांजा लाकर, उत्तर प्रदेश मे उंचे दामों में बेचते है और ज्यादा मुनाफा कमाते है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।